फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शुद्ध गंगाजल की आपूर्ति के लिए संवरेगी सोरोंजी माइनर

Sat, 17 Oct 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 18- सोरोंजी माइनर की पुनर्स्थापना व सीसी लाइनिंग के कार्य का शिलान्यास करते सदर विधायक देव
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी की हरि की पौड़ी में शुद्ध गंगाजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सोरोंजी माइनर की पुनर्स्थापना और सीसी लाइनिंग कराई जाएगी। इस कार्य के लिए शासन ने आठ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। शुक्रवार को गोरहा के निकट सिंचाई खंड के अंतर्गत होने वाले कार्य का सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत और नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने शिलान्यास कर शुभारंभ किया।सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी। इससे किसानों को लाभ मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत के प्रयासों से यह कार्य संभव हो सका है। कार्य पूरा होने के बाद हरि की पौड़ी में शुद्ध गंगाजल की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी।इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरी, सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार और अवर अभियंता विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें