फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोई फेंक गया जिंदगी, किसी ने अपना बना लिया

विज्ञापन
फोटो 17 - महिला की गोद में नवाजत बालिका। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
पटियाली। जब इंसानियत दम तोड़ती नजर आती है, तब कुछ ऐसे फरिश्ते भी इस दुनिया में मौजूद होते हैं जो ममता की परिभाषा को अमर कर देते हैं। एक मां की निष्ठुरता ने जहां जन्म के साथ ही मासूम को मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की, वहीं मोहल्ले की एक ममतामयी महिला ने यशोदा बनकर यह साबित कर दिया कि बचाने वाला, मारने वाले से हमेशा बड़ा होता है।
विज्ञापन

कस्बा पटियाली के मोहल्ला मिश्राना हल्दियान में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे सन्नाटे को चीरती हुई एक नवजात के रोने ने सबको झकझोर दिया। सड़क किनारे नाली में खून से लथपथ पड़ी नवजात बच्ची दर्द से तड़प रही थी। शुरुआत में राहगीरों को किसी जानवर के होने का अंदेशा हुआ, लेकिन पास जाने पर रूह कंपा देने वाला यह सच सामने आया।
भीड़ तमाशबीन बनी खड़ी थी, तभी मोहल्ले में रहने वालीं शशि पत्नी विष्णु आगे आईं। उन्होंने न गंदगी की परवाह की और न ही कपड़ों की। बिना एक पल गंवाए उन्होंने मासूम को सीने से लगाकर आंचल की गर्माहट दी, जिससे बच्ची की सिसकियां थम गईं।
विज्ञापन

शशि तुरंत बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया। इसके बाद उन्होंने खुद नवजात को नहला-धुलाकर नए कपड़े पहनाए और दुलारा। अस्पताल में मौजूद हर शख्स की आंखें इस निस्वार्थ प्रेम को देखकर नम हो गईं।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम अस्पताल पहुंची। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुरक्षित संरक्षण में सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि बच्ची सुरक्षित है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर नवजात को फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें