फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अमांपुर में लगा एसआईआर कैंप, उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 30 Nov 2025 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो26अमांपुर में आयोजित एसआईआर  कैंप में लोगों को जानकारी देते विधायक हरिओम वर्मा। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा की ओर से घंटाघर स्थित रामलीला स्टेज के पास एसआईआर के गणना प्रपत्रों को भरवाने के लिए शनिवार को शिविर आयोजित किया। शिविर में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तय गाइड लाइन के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं व बीएलओ ने एसआईआर के गणना प्रपत्रों को पूर्ण रूप से भरवाया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग अपने गणना प्रपत्र भरवाने के लिए शिविर पर लोग पहुंच गए। लोगों ने अपनी बारी आने पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और बीएलओ से फाॅर्म भरवाए। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ का सहयोग करते हुए एसआईआर के गणना प्रपत्र भरवाएं। शिविर में लेखपाल राजेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, अखिलेश गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, भीमसेन कश्यप, संजीव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें