फोटो33कासगंज में खाटू श्याम मंदिर में पूजा करने के लिए उमड़े भक्त । संवाद
कासगंज। नए साल के पहले दिन शहर के सोरों गेट स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। श्याम बाबा के मंदिर में नववर्ष पर खजाना बांटा गया। खजाना पाने के लिए सुबह आठ बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर पहुंचने लगी।मंदिर के पुजारी राजा वार्ष्णेय ने बाबा श्याम का खजाना भक्तों के बीच वितरित किया। मंदिर से प्रतिवर्ष यह खजाना भक्तों को वितरित किया जाता है। जिसे भक्त घर की तिजोरी या गल्ले में संभालकर रखते हैं। मान्यता है कि खजाना मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। महाआरती में हिस्सा लिया। देर रात 10 बजे तक मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर कमेटी के लोग भी भीड़ को देखते हुए सेवारत नजर आए।