फोटो 50 - थाना सहावर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बाइक लूट का आरोपी। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में एक दुकानदार से लिफ्ट लेने के बाद लूटपाट की घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया है।
गांव अकबर नगर पलिया निवासी अमर सिंह बुधवार को दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में नगला आशानंद निवासी रामेंद्र ने उनसे लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने के बाद रामेंद्र ने उनकी बाइक, नकदी और मोबाइल छीन लिया।
पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रामेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के पास से बाइक, 600 रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी ने लिफ्ट लेकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था। संवाद