फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शिवम ने यूपी पीसीएस में पाई 51वीं रैंक, बढ़ाया मान

विज्ञापन
फोटो09पीसीएस परीक्षा में चयनित शिवम भारद्वाज। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
सोरोंजी। यूपी पीसीएस का परिणाम रविवार देर रात घोषित हो गया। इस परीक्षा में तीर्थनगरी के मेधावी शिवम भारद्वाज ने सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रदेश में 51वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

शिवम की इस उपलब्धि से उनके परिवार और तीर्थनगरी के निवासियों में खुशी का माहौल है। लोग लगातार शिवम और उनके परिजन को बधाई दे रहे हैं। शिवम भारद्वाज तीर्थनगरी के मोहल्ला बारू निवासी तीर्थपुरोहित श्रीकृष्ण भारद्वाज के पुत्र हैं। उनकी सफलता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह अब उत्तर प्रदेश की राजस्व सेवा में नायब तहसीलदार के पद से अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।

-
शिक्षा और भविष्य के लक्ष्य
शिवम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एसजेएस विद्यालय से उत्तीर्ण कीं। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रांतीय सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन है, जिसके लिए वह तैयारी जारी रखेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें