फोटो 5 - सहावर में निकाली गई शिवबरात में शामिल झांकी। स्रोत: स्ंवाद
- फोटो : मुंशीगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज।
सहावर। कस्बा में महाशिवरात्रि का पर्व पर शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह शिव यात्रा का स्वागत किया गया।
बड़ा बाजार स्थित बारहसैनी मंदिर से भगवान शिव की बरात निकाली गई। जो बैंक चौराहा, मैन चौराहा, रेलवे रोड आदि जगह भ्रमण करती हुई बड़ा बाजार पर संपन्न हुई। गाजे-बाजे के साथ शिव भक्त झूमते नजर आए। बरात में भगवान शिव स्वरूपों का जगह-जगह लोगों ने पूजन किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक तोमर, रजत वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय,अशोक कुमार, गोपाल, नवीन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।