फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शातंनु भदौरिया बने जनपद में इंटरमीडिएट टॉपर

विज्ञापन
फोटो30कासगंज इंटरमीडिएट के जिला टॉपर शांतनु भदौरिया को मिठाई ​खिलाकर खुशी मनाते परिजन ।संवाद
विज्ञापन
फोटो 30
विज्ञापन

- सीमित संसाधनों में पाई बड़ी सफलता, पिता चलाते हैं टैक्सी
- सिविल सेवा में जाना है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजडुंडवारा। साधारण परिवार और सीमित संसाधनों के बावजूद शातंनु भदौरिया ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
शातंनु के पिता सरवीर सिंह दिल्ली में टैक्सी चालक हैं, जबकि माता गृहणी हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद परिवार ने उनकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। शातंनु ने प्रतिदिन लगभग छह घंटे नियमित पढ़ाई कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अकबर अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल, पिथनपुर से प्राप्त की थी, जहां उन्होंने हाईस्कूल में भी जनपद में आठवां स्थान हासिल किया था। वर्तमान में वह अपनी माता के साथ गंजडुंडवारा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे छोटे शातंनु का सपना यूपीएससी परीक्षा पास कर सिविल सेवा में जाना और समाज सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। बाबा इंद्रपाल सिंह भदौरिया सहित परिजन ने मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें