फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घाट पर डूबे सात श्रद्धालु, चार को बचाया, एक का मिला शव मिला, दो लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बदायूं के कछला गंगाघाट पर गंगा दशहरा पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से दो अलग-अलग घटनाओं में सात श्रद्धालु डूब गए। घाट पर मुस्तैद नाविकों और गोताखोरों ने सूझबूझ दिखाते हुए चार लोगों को तो सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन एक किशोर का शव बरामद हुआ है। वहीं, एक किशोरी और एक युवक सहित दो लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

पहली घटना सुबह करीब 8 बजे मुख्य घाट से एक किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में हुई। हाथरस जिले के कानऊ निवासी ओमवीर अपने बेटे नीलेश (17) और अन्य रिश्तेदारों के साथ एकांत में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नीलेश, विकास, कृष्णा (4), शिखा (10) और उनकी माैसी गहरे पानी में जाने से डूबने लगे।
चीख-पुकार सुनकर नाविक सरवन, जाबिर, अनिल, नाजिर और सद्दाम ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने विकास, कृष्णा और मौसी को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन नीलेश और शिखा लापता हो गए। सूचना पर पहुंचे कछला चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने स्थानीय गोताखोरों को काम पर लगाया, जिसके बाद नीलेश का शव बरामद हो गया, जबकि शिखा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
बदायूं के युवक गहरे पानी में डूबे, एक को बचाया
दूसरी घटना में बदायूं के सिरसा दबरई निवासी राजकुमार (19) और सूरज (25) गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। मौके पर मौजूद नगर पंचायत के गोताखोरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सूरज को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन राजकुमार का पता नहीं लग सका।

शाम तक जारी रहा सर्च ऑपरेशन
गोताखोर लापता शिखा और राजकुमार को खोजने में जुटे रहे। पुलिस ने मृतक नीलेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डूबे हुए युवक और किशोरी की तलाश के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने शाम तक नदी में सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक किसी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें