फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ईद से पहले शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद, सीओ ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
फोटो09सहावर में पैदल मार्च करतीं सीओ शाहिदा नसरीन। संवाद
विज्ञापन
सहावर। आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ शाहिदा नसरीन ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। कस्बे के भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने लोगों से आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन

सीओ ने लोगों से बातचीत में कहा कि त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस दाैरान थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा और कस्बा इंचार्ज भगवती प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें