फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छात्रवृत्ति के लिए स्कूलों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। छात्रवृत्ति की पात्रता तय करने के लिए इस बार विद्यार्थियों के साथ उनके विद्यालयों की भी जांच होगी। संबंधित स्कूलों की मान्यता, स्वीकृत सीटों और प्रोफाइल का सत्यापन अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए विद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 से 19 नवंबर तक मान्यता प्राप्त विद्यालय मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नवीन संस्थाओं को जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना होगा। इसके बाद वे मास्टर डाटाबेस में जरूरी सूचनाएं अपलोड कर उनका प्रमाणीकरण कराएंगी।
विज्ञापन

13 से 20 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से सभी विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या और प्रोफाइल का ऑनलाइन सत्यापन डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, एनएसपी पोर्टल पर पंजीकृत अल्पसंख्यक वर्ग के निजी विद्यालयों की मैपिंग जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से छात्रवृत्ति पोर्टल पर कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने बताया कि छात्रवृत्ति प्रक्रिया के संबंध में सभी विद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें