फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कल से शुरू होगा स्कूल बसों का चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना था।
विज्ञापन

बैठक 1 से 15 अप्रैल तक स्कूल बसों की विशेष जांच का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बिना वैध प्रपत्रों वाली बसों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनफिट बसों के संचालन पर रोक लगाने को भी कहा गया। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए कैशलेस उपचार के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। व्हीकल डिटेंशन यार्ड के निर्माण के लिए निशुल्क भूमि पर चर्चा हुई। शहर में लगने वाले जाम के लिए ई-रिक्शा और ऑटो के रूट निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
दुर्घटना रोकथाम के उपाय

बैठक में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के निर्देश दिए गए। ब्लैक स्पॉट पर किए गए सुधार कार्यों की समीक्षा भी की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने गोल्डन ऑवर में घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र और सीएमओ राजीव अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें