फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: संतोष ने जान देकर चुकाई मां से प्रेम की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। ऑटो पार्ट्स व्यवसायी देवा उर्फ संतोष को मां से प्रेम की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। मां को दुकान पर बैठाकर चाय-बिस्कुट खिलाने पर पत्नी से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने फोन करके मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर उसकी दुकान पर पिटाई कर दी थी। इससे आहत होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने मामले में मां की तहरीर पर पत्नी और ससुराल पक्ष के चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा रोड स्थित सुभाष नगर निवासी ऑटो पार्ट्स व्यवसायी संतोष गुप्ता पुत्र विपिन कुमार गुप्ता की दुकान पर कुछ दिन पूर्व उनकी मां प्रेमसुधा गुप्ता आई थीं। संतोष ने अपनी मां को दुकान पर बैठाकर चाय-बिस्कुट खिलाए, जो उनकी पत्नी बबिता उर्फ देवकी को रास नहीं आया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर पत्नी ने अपने मायके फोन कर दिया, जिसके बाद एटा के जैथरा से उसके परिजन सिढ़पुरा पहुंच गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों और पत्नी ने मिलकर दुकान पर ही उसके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने व्यवसायी और उसके बेटे का चालान भी कर दिया था।
विज्ञापन


परिजन के अनुसार, इस अपमान और अंदरूनी घुटन के दर्द के चलते वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। 9 अक्तूबर की दोपहर करीब 3:30 बजे, जब दुकान पर कोई नहीं था। तब उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
मृतक की मां प्रेमसुधा गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर शिवनंदन, सास सुनीता, साले शनी गुप्ता, शोवी गुप्ता निवासी जैथरा जिला एटा और पत्नी बबिता के प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मां की तहरीर पर पत्नी समेत पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें