फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गैंगस्टर के बैंक खाते में जमा 1.10 लाख रुपये किए जब्त

विज्ञापन
फोटो43 सोरोंजी  कोतवाली  पुलिस  बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा धनराशि को कुर्क कराते हुए। स्रोत: पु
विज्ञापन
कासगंज। अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोरोंजी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी शाहिद के बैंक खाते में जमा 1,10,342 रुपये सोमवार को जब्त कर लिए। यह धनराशि आरोपी ने अपने नाम से स्टेट बैंक की सहावर शाखा में जमा की थी। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन


एसपी ओपी सिंह ने बताया कि सहावर थाना क्षेत्र के गांव सेवनपुर निवासी शाहिद के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। जांच में उसके कथित तौर पर अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित धनराशि बैंक खाते में जमा करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार धनराशि जब्त की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ सहावर थाना और सदर कोतवाली में चोरी तथा चोरी का सामान रखने से संबंधित तीन अन्य प्राथमिकी भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें