फोटो41कासगंज में बैलेंटाइन डे के लिए फूल खरीदता युवक। संवाद
कासगंज। वेलेंटाइन डे पर गुलाब के फूल की मांग बढ़ गई। इससे इसकी कीमतों में भी उछाल आ गया। बाजार में 100 रुपये तक में फूल की बिक्री हुई। युवाओं ने चोरी छुपे अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। नव विवाहित जोड़ों में भी उत्साह छाया रहा।
युवाओं ने अपने दिल की बातों को चोरी-छुपे ही सही, लेकिन बेहद रोमांटिक अंदाज में अपने प्रियजन तक पहुंचाई। कुछ ने गुलाब के साथ प्यार भरे संदेश भेजे तो कुछ ने मुस्कान के साथ अपनी भावनाओं का इजहार किया।
नव विवाहित जोड़ों का उत्साह भी इस दिन शनिवार को परवान चढ़ता नजर आया। गुलाब के साथ, हाथों में हाथ और दिलों में प्यार ने इस वेलेंटाइन डे को यादगार बना दिया। विक्रेता आकाश ने बताया कि गुलाब के फूल की अच्छी मांग रही। नवविवाहित विवेक ने बताया कि शादी के बाद पहला वेेलेंटाइन है। अपनी पत्नी को गुलाब के फूल के साथ उपहार देकर इस दिन को यादगार बनाया।