फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में आंधी-बारिश का कहर: तेज हवा से ढह गया मकान, पति-पत्नी और बेटी की मौत; दो बहनें और भाई घायल

Sat, 13 Jun 2026 08:17 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के शेखुपुरा गांव में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के दौरान मकान का लेंटर गिरने से पति-पत्नी और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे में परिवार के तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कासगंज में आंधी-बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के शेखुपुरा गांव में बीती रात तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण एक मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य पिता, मां और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बहनें और एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखुपुरा गांव में वीरभान नाम के व्यक्ति का मकान बीती रात अचानक तेज हवाओं और बारिश की चपेट में आ गया। इसी दौरान उनके मकान का एक हिस्सा, जिसमें लेंटर भी शामिल था, अचानक ढह गया। मलबे के नीचे दबने से जहां वीरभान (आयु लगभग 30 वर्ष), उनकी पत्नी नीलम (आयु 27 वर्ष) और उनकी तीन वर्षीय पुत्री काव्या की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं वीरभान की दस वर्षीय पुत्री काजल, सात वर्षीय पुत्र सूरज और पांच वर्षीय पुत्री किरन मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिढ़पुरा थाना पुलिस और उपजिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मलबा हटाना शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें