फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छठ पर भी डबल फेरों में दौड़ेंगी रोडवेज बसें, 15 को मुख्य पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली का पांच दिवसीय पर्व संपन्न होने के बाद अब छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 13 से 16 नवंबर तक चलने वाले चार दिवसीय छठ पर्व का मुख्य आयोजन 15 नवंबर को होगा। इस दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने भी बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। पर्व पर बसें डबल फेरों में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

छठ पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और गंतव्य तक पहुंचने के लिए सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार न करना पड़े, इसके लिए निगम ने संचालन व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी।
14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पर्व के मद्देनजर दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा और अलीगढ़ सहित प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें