फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खोद दीं सड़कें, भूल गए गड्ढे

विज्ञापन
फोटो18सहावर के गांव फरौली में उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना जिले के ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों और रास्तों की खुदाई तो कर दी गई लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़कों को उनके पुराने स्वरूप में बहाल करना विभाग भूल गया। नतीजतन, कई गांवों में सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कासगंज की ग्राम पंचायत तैयबपुर सुजातगंज की आबादी 3,493 से अधिक है, जहां 10,508 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। ग्राम प्रधान कमल सिंह के अनुसार, खुदाई के बाद गड्ढों में सिर्फ मिट्टी भरकर छोड़ दी गई है। कुछ ऐसा ही बुरा हाल सहावर क्षेत्र के गांव फरौली का भी है। वहां सड़क की सतह धंसने से कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
सड़कों की इस बदहाली से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीण राजेंद्र ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराकर उनकी मरम्मत कराई जाए। यदि समय रहते इन गड्ढों को नहीं भरा गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है और हादसों की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन


होती है परेशानी
पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं कराई गई। जगह-जगह गड्ढे होने से बाइक और पैदल निकलने में काफी परेशानी होती है। विभाग को जल्द सड़क दुरुस्त करानी चाहिए। - विकास, निवासी फरौली
सड़क पहले ठीक थी लेकिन पाइपलाइन डालने के बाद रास्ता खराब हो गया। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। जिम्मेदारों को समस्या का जल्द समाधान कराना चाहिए। - शोम चतुर्वेदी, निवासी फरौली
-
वर्जन :
जल जीवन मिशन के तहत शासन ने मार्च 2027 तक यह परियोजना पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले के 84 गांवों में परियोजना का काम पूरा हो गया है। शीघ्र ही अन्य परियोजनाओं का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। - अंकित यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें