फोटो18सोरोंजी में लड्डू वाले बालाजी का किया श्रृंगार। संवाद
सोरोंजी। माघ कृष्ण पक्ष के द्वितीय मंगलवार को लड्डू वाले बालाजी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। सुबह के समय बालाजी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाकर भव्य शृंगार किया गया। वहीं मंदिर परिसर में यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शाम के समय बालाजी की महाआरती उतारी गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं तीर्थनगरी के ऋषिसेश्वर हनुमान मंदिर, सिद्ध हनुमान मंदिर, सोमेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर, तेजोमय हनुमान मंदिर, योगेश्वर हनुमान मंदिर, पंचमहाशक्ति हनुमान मंदिर, पेड़ा वाले हनुमान मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान कैलाश नंबरदार, महंत शिवकुमार, महंत रामाशंकर जोशी, रामकुमार वर्मा, राजेश कुशवाह, प्रवेंद्र सक्सेना, अक्षय मित्तल आदि मौजूद रहे।