फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छात्राओं को बांटी गई री-यूजेबल सेनेटरी पैड किट

विज्ञापन
फोटो10रोटरी क्लब एवं एसबीआई द्वारा आयोजित ​शिविर में छात्राओं को वितरित की री-यूजेबल सेनेटरी
विज्ञापन
कासगंज। रोटरी क्लब कासगंज सिटी और एसबीआई ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें स्कूल की छात्राओं को 1500 री-यूजेबल सेनेटरी पैड किट वितरित किए गए। शिविर एसबीआई की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी योजना के तहत यूनिपैड्स संस्था के सहयोग से कराया गया। कार्यक्रम में एसबीआई की एडीबी शाखा के मुख्य प्रबंधक विष्णु पोरवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि बैंक केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के उत्थान के लिए भी प्रतिबद्ध है। रोटरी क्लब की ओर से रिंकी गुप्ता और प्रिया गुप्ता ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, पैड्स के सही उपयोग, स्वच्छता और रखरखाव के बारे में जानकारी दी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनूप सिंघल ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अनूप गुप्ता, वैभव बिड़ला, सुबोध अग्रवाल, संदीप गुप्ता, नवीन अग्रवाल और स्टेट बैंक की ओर से अंकिता व गौरव चौहान आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें