फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एडीएम हत्याकांड: लेनदेन के साथ संपत्ति के बिंदु भी जांच में शामिल, इन सवालों में छुपा कत्ल का राज

Wed, 22 Jan 2025 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सेवानिवृत्त एडीएम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में कई अहम बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।  पुलिस की टीमें गैस्ट हाउस के भवन में सीसीटीवी कैमरों को देखती रहीं, लेकिन वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। 
 
विज्ञापन
रिटायर्ड एडीएम का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने कई टीमों को मामले की जांच पड़ताल व खुलासे में लगाया है। एसपी और एएसपी स्वयं इस मामले की जांच पड़ताल की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिटायर्ड एडीएम की हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने तहरीर में चोरी के मामले को लेकर एक युवक पुष्पेंद्र पर आशंका व्यक्त की है। पुलिस बेटे द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी की जांच पड़ताल तो कर ही रही है। इसके अलावा पुलिस ने रिटायर्ड एडीएम के नौकर धर्मेंद्र व एक अन्य युवक से भी पूछताछ की है। पूछताछ में जो बिंदु सामने आए हैं उनकी तहकीकात हो रही है। वहीं, संपत्ति व लेनदेन के बिंदु भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। 

एसपी अंकिता शर्मा एवं एएसपी राजेश कुमार भारती ने इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस की टीम के अलावा क्राइम ब्रांच, सर्विलांस को सक्रिय किया है। वहीं, सोरोंजी पुलिस की टीम को मामले की जांच पड़ताल में लगाया है। घटना के बाद से यह टीमें मामो, गोरहा व रिटायर्ड एडीएम के संपर्क के लोगों से भी जानकारी जुटाई। जिससे हत्या के कारणों पर पुलिस पहुंच सके और हत्यारे की सही शिनाख्त कर सके। 
विज्ञापन


गैस्ट हाउस पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। पुलिस की टीमें गैस्ट हाउस के भवन में सीसीटीवी कैमरों को देखती रहीं, लेकिन वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने मामो पर गैस्ट हाउस के पास के भवनों के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने देखे हैं, लेकिन सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल में पुलिस का क्या मिला है यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें