फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाल विवाह रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करेगी रथयात्रा

Wed, 28 Jan 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 15 कासगंज कलेक्ट्रेट पर बाल विवाह रोकने को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम
विज्ञापन
कासगंज। काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा का शुभारंभ किया। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।संस्था की सचिव मीना सिंह ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस दौरान दूरस्थ कस्बों, धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों और विकास खंडों में पहुंचकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। रथ यात्रा के माध्यम से आमजन को कानून, अधिकारों और बाल विवाह रोकने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि रथ पर संस्था के कार्यकर्ता तैनात रहेंगे, जो लोगों के प्रश्नों का उत्तर देंगे और जागरूकता पंफलेट का वितरण करेंगे। इस दौरान समन्वयक देवेंद्र पाल, प्रोग्राम मैनेजर सुग्रीव सिंह, गंगा सिंह, काउंसलर चेतना, सीएसडब्ल्यू नारायण देवी, यतेंद्र कुमार, देवेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।अभियान के अंतर्गत धर्मगुरुओं, टेंट व्यवसायियों, ब्यूटी पार्लर संचालकों, हलवाइयों तक भी पहुंच बनाकर उन्हें बाल विवाह नहीं कराने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि सामाजिक स्तर पर इस कुरीति को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें