फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गणेश प्रतिमा और आरती में ताली बजाता चूहा...लोगों में इस अनूठे 'भक्त' की चर्चा, देखें वायरल वीडियो

Fri, 24 Oct 2025 10:21 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक चूहा मंदिर में आरती के दाैरान ताली बजाने की मुद्रा में दिख रहा है। इस दाैरान वह गणेश प्रतिमा के सामने खड़ा है।
विज्ञापन
मंदिर में आरती के दाैरान चूहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो पंचायती बाग शिव मंदिर के पास स्थित ब्रह्म देव मंदिर का है, जहां एक चूहे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन


आरती के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने एक चूहा मौजूद है। चूहा अपने आगे वाले दोनों पैरों को इस तरह हिला रहा है, जैसे किसी इंसान की तरह ताली बजाकर आरती में शामिल हो रहा हो। 

 
विज्ञापन

वीडियो 21 अक्टूबर की रात का बताया जा रहा है। किसी श्रद्धालु ने चूहे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल, यह भक्त चूहा पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें-UP: फंदे पर लटकी मिली स्वास्थ्यकर्मी की लाश...दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक, खिड़की तोड़कर घुसे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें