फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रामलीला कमेटी का चुनाव 30 को, 16 से नामांकन

Sun, 14 Jun 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 16 से 23 जून तक नामांकन होगा। जबकि 30 जून को गंगा देवी भवन में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। कमेटी अध्यक्ष संजय धूपड़ और महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने बताया कि अध्यक्ष पद के इच्छुक दावेदार 16 से 23 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। आवेदन केवल सोमवार को छोड़कर निर्धारित अवधि में चुनाव अधिकारियों के समक्ष स्वीकार किए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी योगेश चंद्र गौड़, चुनाव अधिकारी गोपाल माहेश्वरी व अखिलेश अग्रवाल को बनाया गया है। इस बार मतदान केवल अध्यक्ष पद के लिए ही कराया जाएगा। मतदान 30 जून को शाम 4 बजे गंगा देवी भवन, रेलवे रोड पर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें