फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बरसात ने थामी गर्मी की रफ्तार, लगातार बारिश से पारा लुढ़का

Thu, 09 Jul 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। जिले में रातभर हुई तेज बारिश और दिनभर चली ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल स्थानीय लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली है। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, सुबह की बारिश के चलते बाजारों की रफ्तार थोड़ी धीमी रही और जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से कम रहने के कारण दिनभर मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक बना रहा। हालांकि हवा में नमी अधिक होने से बीच-बीच में हल्की उमस भी महसूस हुई। बारिश का असर जनजीवन और बाजारों पर भी दिखाई दिया। सुबह के समय बारिश होने से बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। कई दुकानदारों ने देर से दुकानें खोलीं, जबकि फुटपाथ और ठेला लगाने वाले व्यापारियों का काम प्रभावित हुआ। लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बारिश से बचने के लिए जिसने जो मिला, उसी का बनाया सहारा
कासगंज। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। दोपहिया वाहन चालक रेनकोट पहनकर सफर करते नजर आए, जबकि कई लोग रंग-बिरंगे छाते लेकर बारिश से बचाव करते दिखे। जिनके पास छाता या रेनकोट नहीं था, उन्होंने प्लास्टिक की थैलियों से सिर ढक लिया। कई लोगों ने गमछे या कपड़े को ही सिर पर रखकर भीगने से बचने की कोशिश की। बाजारों और सड़कों पर बारिश से बचने के लिए लोगों की यह जुगाड़ लोगों का ध्यान आकर्षित करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें