फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में कटा बाजरा भी प्रभावित

विज्ञापन
फोटो 20 - किसान मूलचंद्र। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
ढोलना। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ बारिश और मटर के दाने जैसे ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों के साथ कटाई के बाद खेतों में पड़ा बाजरा भी प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि पहले ही बारिश से धान की खेती को नुकसान हो चुका है, ऐसे में मौसम की मार ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, पिछले दिनों हुई बारिश से धान की खेती को पहले ही काफी नुकसान पहुंच चुका है। अब बाजरे की फसल कटकर खेतों में पड़ी है। ऐसे में दोबारा बारिश होने से बाजरे के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को आशंका है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा, तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।


किसानों की बात
किसान मूलचंद्र कश्यप ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम के बदले रुख ने चिंता बढ़ाई है।

किसान प्रेम सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से धान की खेती बर्बाद हो गई थी। अब बाजरा कटकर खेत में पड़ा है। बारिश के पानी और ओले गिरने से बाजरे के भी खराब होने की आशंका है।

फोटो 20 - किसान मूलचंद्र। स्रोत : संवाद

फोटो 20 - किसान मूलचंद्र। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें