फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 48 घंटे तक सामूहिक भूख हड़ताल पर रहेंगे रेलवे कर्मी

Thu, 04 Dec 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो14कासगंज में भूख हडताल पर बैठे ऑल इंडिया लोकों रनिंग कर्मी ।स्रो:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर रेलवे कर्मियों ने बुधवार से 48 घंटे तक सामूहिक भूख हड़ताल कर धरना दिया। उन्होंने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

शाखा मंत्री लालमणि के नेतृत्व में रेलवे रनिंग कर्मी मंगलवार को डीजल लॉबी पर धरना शुरू किया गया। बुधवार को दूसरे दिन कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर 48 घंटे की भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। शाखा मंत्री ने बताया कि रनिंग कर्मियों की 25 प्रतिशत वेतन वृद्धि के साथ माइलेज में भी वृद्धि की जाए। किलोमीटर भत्ते के 70 प्रतिशत भाग को आयकर मुक्त, मेल एक्सप्रेस ट्रेन में 6 घंटे और मालगाड़ी में 8 घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की। सहायक लोको पायलट से हैंड ब्रेक लगाने व छुटवाने सहित अन्य जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। उन्होंने कर्मियों की समस्या के समाधान की शीघ्र मांग उठाई। अध्यक्षता कॉमरेड त्रिभुवन कुमार सिंह ने की। इस दौरान योगेंद्र कुमार, नीरज कुमार वर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, रवि कुशवाहा, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें