फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रेलवे कर्मी के सिर पर हथौड़े से प्रहार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
फोटो41कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मियों के बीच हुए विवाद का फोटो। स्रोत:वीडियोग्रैव
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम ड्यूटी बदलने को लेकर दो रेलवे कर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक कर्मी ने दूसरे के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से घायल कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर रोड गढ़ी अड्डा निवासी राजेश कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन पर प्वाइंटमैन के पद पर तैनात हैं।
राजेश ने बताया कि वह शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे कर्मी शीलेंद्र वहां पहुंचा और ड्यूटी बदलने को लेकर उनसे विवाद करने लगा। कहासुनी के दौरान शीलेन्द्र ने हथौड़े से राजेश के सिर पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना उन्होंने जीआरपी को तहरीर दी। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें