फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भाऊपूरा में जन चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

विज्ञापन
फोटो 21 कासगंज ​सिढ़पुरा में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनती बीडीओ श्रुति गर्ग। स्रोत
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत भाऊपूरा निबऊआ में शुक्रवार को पंचायत घर पर ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी श्रेति गर्ग ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौपाल में युवा उद्यमिता, शिक्षा, महिलाओं को एनआरएलएम के तहत स्वरोजगार, किसान सम्मान निधि, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन, मनरेगा, पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण, फैमिली आईडी और विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए जरूरी सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुनील कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा प्रीति कुमारी, वनरक्षक विजय विक्रम, मुख्य सेविका मानवती, सचिव अजीत यादव, बीसी ब्रह्मानंद, कंसल्टेंट इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह, तकनीकी सहायक रवि शंकर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें