फोटो35सदर तहसील पर धरना देने पहुंचे शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। स्रोत:विज्ञप्ति
- फोटो : रुड़की
कासगंज। जिले में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में वाराणसी में प्रदर्शन करते संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई पर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने बताया कि कार्यकर्ता 11 जनवरी को मनरेगा योजना का नाम बदलने और वोट चोरी के के मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। इस दाैरान हजारीलाल, अमित पाठक, झमन सिंह लोधी, सुशील चंद शर्मा, श्याम बाबू चंचल, भुवनेश कुमार, राजू शर्मा और शान मोहम्मद खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद