फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अमांपुर क्षेत्र में जर्जर सड़कों को बनाने की तैयारी

Mon, 16 Mar 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो22हरिओम वर्मा ,अमांपुर विधायक। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर हो चुकी सड़कों की स्थिति सुधारने की पहल शुरू हो गई है। विधायक हरिओम वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों की कई क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। सड़कों का निर्माण प्रदेश सरकार की त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 5 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन

अमांपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें लंबे अर्से से जर्जर पड़ी हैं। इससे लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय इन सड़कों की स्थिति और भी खराब हो जाती है। जर्जर सड़कों को बनवाने की मांग लोगों ने अमांपुर विधायक से की थी। इसके बाद विधायक ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर सीएम योगी को भेजा। विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण पर 5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। बेहतर सड़क सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। किसानों को फसल मंडी पहुंचाने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन



इन सड़कों के निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव

-मुनव्वरपुर से रेखपुर निर्माण कार्य
-पटना मार्ग से रायपुर खड़ंजा निर्माण कार्य
-मोहनपुर -अमांपुर मार्ग से सरौठी तक
-गांव मिहारी से रजपुरा तक निर्माण कार्य
-नगला मिजखुरी रोड से नगला राजन का निर्माण
-जमालपुर नगरिया मार्ग से नगला गनपति मार्ग का निर्माण
-शेरपुर नादरमई नगला महर्जी मार्ग से जारई खेरिया मार्ग का निर्माण
-नगला मैंया से जाहरवीर मंदिर व बहापुर में चौराहे से तालाब तक जर्जर सड़कें प्रस्ताव में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें