फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सुपर स्टार सिंगर खुशी नागर के शो की तैयारियां तेज

Wed, 10 Dec 2025 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो31खुशी नागर,गायिका।स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
सोरोंजी। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो सुपर स्टार सिंगर के सीजन 3 की रनर अप सिंगर खुशी नागर मार्गशीर्ष महोत्सव में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। 12 दिसंबर को मेला मार्गशीर्ष के सांस्कृतिक पंडाल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। खुशी नागर का जन्म सोरोंजी में ही हुआ है, लेकिन उनका परिवार दिल्ली में रहता है। सोनी टीवी की रनर अप होने के नाते खुशी सगातार देश-विदेश में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही हैं। आयोजकों ने तीर्थनगरी की बेटी से जब यहां आकर कार्यक्रम प्रस्तुत करने की इच्छा जाहिर की तो खुशी और उनके परिवार ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया। पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि कार्यक्रमों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 12 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित होगा। खुशी की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें