फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गर्भवती का फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 17 Feb 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बहोरा में मंगलवार देर शाम एक गर्भवती का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी सात महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बहोरा गांव निवासी ओमपाल फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता है। उसकी शादी सात महीने वाले राधा (20) से हुई थी। प्रधान के पति विजय राजपूत ने बताया कि ओमपाल करीब 20 दिन पहले फेरी लगाने बाहर चला गया। घर पर पत्नी, पिता और बहन रह रहे थे। मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे उसके पिता और बहन खेत से काम करके वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो उन्हें कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को बुलाकर किसी तरह दरवाजे की कुंडी तोड़ी। इसके बाद घर में अंदर जाकर देखा तो कमरे में पंखे से फंदे पर राधा का शव लटका मिला। इसकी जानकारी महिला के पति और मायके वालों को दी गई। महिला करीब तीन माह की गर्भवती थी। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि महिला का घर में फंदे पर शव लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें