फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वीर बाल दिवस निकाली गई प्रभातफेरी

Wed, 24 Dec 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो04नगरिया में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को याद किया गया। उनकी वीरता और त्याग को नमन किया गया। इस अवसर पर साहिबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के चित्र के साथ प्रभात फेरी निकाली गई और मीरापुर स्थित गुरुद्वारा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने दोनों साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए एक सप्ताह में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का पूरा परिवार बलिदान हो गया। उनके इस बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अतुल सोलंकी, मंडल मंत्री विक्रम राजपूत, शक्ति केंद्र संयोजक संदीप कश्यप, आईटी सेल संयोजक रामू सोलंकी, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र, साहब सिंह, भगवान सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें