कासगंज में गंजडुंडवारा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी करते हुए एक बाल अपचारी सहित कुल तीन शातिर लुटेरों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक माह पूर्व में लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा अवैध असलहा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर रात मुखबिर से सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम जैधर के पास बड़ी नहर की पटरी पर संदिग्धों की घेराबंदी की थी। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को मौके पर दबोच लिया।