फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पुलिस ने अभियान चलाकर 42 वारंटी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने रविवार को जिले में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्र से 42 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे क्योंकि वे कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हुए थे। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देश पर यह अभियान सभी थानों में चलाया गया। सोरोंजी कोतवाली पुलिस ने सबसे अधिक 11 वारंटी गिरफ्तार किए। ढोलना ने आठ, कासगंज ने पांच वारंटी पकड़े। पटियाली पुलिस ने चार, गंजडुंडवारा ने तीन और सिकंदरपुर वैश्य ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए। सिढ़पुरा ने चार, सुन्नगढ़ी ने दो, सहावर और अमांपुर से एक-एक वारंटी को पकड़ा गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें