पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
कासगंज। सदर कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हजारा नहर पुल के पास से बृहस्पतिवार को 25 हजार रुपये के इनामी संदीप पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि संदीप को जेल भेज दिया गया है। वह थाना ढोलना का पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर अपराधी है। उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह बलवा और जानलेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था। आरोपी पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के मामले में साल 2023 में सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा काट चुका है। वर्तमान में जमानत पर बाहर था।
-
पुलिस ने वारंटी किया गिरफ्तार
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी के मामले में वारंटी मामों निवासी हिमालय उर्फ हिमांशु को उसके घर से गिरफ्तार किया लिया। हिमांशु पर चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है हालांकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने आरोपी के पेश नहीं होने पर उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।