कासगंज। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के ओलंपिक खेलोत्सव 2025 में सोमवार को क्रिकेट और जूडो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को 1 जनवरी 2026 को पुरस्कार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ ने की। कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने का श्रेष्ठ साधन हैं। महासचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 1 जनवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे जिला खेल स्टेडियम, सोरोंजी में आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी खेलों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। निर्णायक मंडल ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कार के लिए चयनित किया। इस दौरान सह-सचिव बृजेश यादव और कोषाध्यक्ष सुनील गौतम भी उपस्थित रहे।
जूडो प्रतियोगिता परिणाम : मिनी ग्रुप बालक अलग-अलग भार वर्ग-विजेता लव राजपूत, शौर्य, अर्चित, नक्श, वंश
जूनियर बालक वर्ग अलग-अलग भार वर्ग विजेता में मयंक, राजदीप, सोनू तिवारी, राहुल, रतीभानसब जूनियर बालक वर्ग अलग-अलग भार वर्ग- बृजमोहन, प्रखर सक्सेना, अर्जुन, सिद्धांत, प्रियांशु, ध्रुव, आरव, प्रतीक, आर्यन कुशवाहा, सूर्यांश, नवीन
सब जूनियर बालिका अलग-अलग भार वर्ग- मीनल, कृति पाल, कनक, बेबी, शिखा, कृतिका, नायरा परवीन, दिव्या, तनिष्का, आदित्य पाल, काजल, गुड़िया, नंदिनी, चांदनी, जूनियर बालिका वर्ग अलग-अलग भार वर्ग-प्रतिज्ञा, राजनंदिनी, नीतिका, महक सैनी, प्राची