फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अनुमति 25 की, काट डाले 30 से ज्यादा पेड़

विज्ञापन
फोटो 11 - मोहनपुरा क्षेत्र में होता हरे पेड़ों कटान। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। गांव नगला डुकरिया में प्राथमिक विद्यालय के पीछे सोमवार को बाग में कई आम के पेड़ों का कटान किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अनुमति 25 पेड़ काटने की थी, मगर ठेकेदार ने 30 से अधिक हरे-भरे पेड़ों का कटान कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर डीएफओ ने टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

नगला डुकरिया में ब्रह्मसिंह का आम का बाग है। उनके बाग में सोमवार को लकड़ी ठेकेदार ओमवीर सिंह निवासी अतमदगंज मारहरा और पवन कासगंज की ओर से आम के पेड़ों की कटाई की जा रही थी। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उनमें नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने पेड़ों के कटान पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए तो ठेकेदार ने 25 पेड़ों की अनुमति होने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने 25 पेड़ काटने की वन विभाग से अनुमति ली थी, लेकिन मौके पर 30 से ज्यादा पेड़ों का कटान किया गया। वहीं, उन्होंने हरे पेड़ काटने की अनुमति देने पर भी सवाल खड़े किए। ग्रामीणों के विरोध जताने पर मामला वन विभाग तक पहुंच गया है। मामले में बाग स्वामी बह्मसिंह का कहना है कि आम के बाग में फल आने कम हो गए थे। वहीं, बंदरों का इलाके में आतंक बढ़ता जा रहा था इसलिए वन विभाग से अनुमति लेकर ही पेड़ की कटाई कराई गई है। निर्धारित संख्या से अधिक पेड़ काटने के आरोप निराधार है।
-
वर्जन :
25 पेड़ काटने की अनुमति दी गई है। यदि इससे अधिक पेड़ काटे गए हैं तो रेंजर को मौके पर भेजकर जांच कराएंगे। यदि अनुमति से अधिक पेड़ कटे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट : अभिषेक भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें