फोटो18श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ करते डीएम
कासगंज। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर श्री गणेश इंटर काॅलेज में दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान बच्चों के लिए दौड़, छूकर पहचानो, रस्साकशी, जलेबी दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन आगे बढ़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी पढ़ लिखकर अच्छा कॅरिअर बना सकते हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा गौरव शाक्य सहित खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।