फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जादूगर के करतब देख लोग हुए अचंभित

Fri, 12 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो24 सोरोंजी मार्गशीर्ष मेले में करतब दिखाते जादूगर संदीप। स्रोत:संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। मेला मार्गशीर्ष के सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडाल में जादूगर संदीप के शो का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने जादूगर संदीप का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

जादूगर संदीप ने छड़ी घुमाकर कागज का गुलदस्ता, कपड़े का तिरंगा बनाकर लोगों को अचंभित कर दिया। पानी की बोतल छोटी से बड़ी करना, अखबार से पैसे निकालना, खाली बाल्टी पानी से भरना, लड़की गायब करना जैसे कई हैरतअंगेज जादुई करतब दिखाकर लोगों को अचंभित कर दिया। पंडाल में मौजूद दर्शक बार बार ताली बजाकर जादूगर का उत्साहवर्धन कर रहे थे। इस दौरान मेला नोडल अधिकारी संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र, मेला प्रभारी निरीक्षक आरडी यादव, पंकज भार्गव, जयप्रकाश दुबे, ज्ञानेश शर्मा, आदित्य दुबे नगर भाजपा अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें