फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj Weather News: सर्द हवा के थपेड़ों से होता रहा ठिठुरन का अहसास, विलंब से पहुंची ट्रेंने, यात्री परेशान

Mon, 09 Jan 2023 07:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सर्दी का सितम आठवें दिन भी बना रहा। न्यूनतम पारा 4 डिग्री रिकार्ड किया गया। सूर्यदेव कोहरे एवं बादलों की ओट में छिपे रहे। शीतल हवा के थपेड़ों से दिन भर चुभन का अहसास होता रहा। 
विज्ञापन
अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में दिनभर लोग ठंड ठिठुरते रहे। यहां बीती रात से ही वातावरण में घना कोहरा छा गया। बाहरी क्षेत्रों में काफी घना कोहरा रहा। दृश्यता शून्य हो गई। कोहरे का असर रविवार को भी बना रहा। रविवार की सुबह 6 बजे पारा 4 डिग्री रिकार्ड हुआ।  ठंड एवं कोहरे के चलते लोग घरों में कैद हो गए। इससे सड़कें वीरान हो गई। 
विज्ञापन


कोहरे के साथ बादलों के घिरे रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर के समय शीतल हवा चलने से कोहरे की चादर तो कम हो गई, लेकिन हवा के झोकों के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हुई। दोपहर तीन बजे सूर्यदेव मात्र चमक दिखाकर बादलों की ओट में छिप गए। दोपहर के समय अधिकतम पारा 18 डिग्री तक ही पहुंच सका। इसके बाद पारे में फिर से गिरावट आना शुरू हो गई।  

कोहरे से चार ट्रेनों पर पड़ा असर

कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से जंक्शन पहुंची। मथुरा की ओर से आने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस 1 घंटा 44 मिनट विलंब से आई। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय रात्रि 3.42 बजे के स्थान पर 5.26 बजे जंक्शन पर आई। लखनऊ सुपर फास्ट 1 घंटा 43 मिनट विलंब हो गई। यह ट्रेन सुबह 7.33 बजे के स्थान पर सुबह 9.16 बजे जंक्शन पर आई। मथुरा कासगंज एक्सप्रेस सुबह 8.40 बजे के स्थान पर 9.47 बजे, भरतपुर पैसेंजर सुबह 11.10 के स्थान पर 11.36 बजे जंक्शन पहुंची।

आठ दिन के पारे का आंकड़ा

तिथि   अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
1 जनवरी     20   6
2 जनवरी     17    5
3 जनवरी       16   5
4 जनवरी     18   4
5 जनवरी     15 3
6 जनवरी     15   4
7 जनवरी       16   4
8 जनवरी     18   4
    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें