फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अहरौली अंडरपास में गंदगी से परेशान है लोग

Tue, 10 Mar 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो16अहरौली अंडरपास में बिखरा पड़ा कूड़ा व मिट्टी। संवाद - फोटो : सामौर बाबा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
कासगंज। अहरौली अंडरपास में फैली गंदगी से लोग और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से अंडरपास की नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण यहां कूड़ा-कचरा जमा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अंडरपास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। गांव अहरौली, सहावर गेट, नगला वाले,नई हवेली, शांतापुरी, नगला सैयद व नगला बेरिया सहित अन्य गांव के लोगों का इस अंडरपास से आवागमन होता है। सफाई न होने से यहां जगह-जगह मिट्टी व गंदगी के ढेर लगे हैं। सहावर गेट निवासी रविंद्र ने बताया कि अक्सर एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा लेकर जा रही गाड़ियों से कूड़ा छिटककर गिर जाता है। मार्ग से गुजरते समय उड़ती धूल से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने अहरौली अंडरपास की नियमित साफ-सफाई कराने की नगर पालिका कर्मियों से मांग की है। इससे लोगों को दिक्कतें न हों। मुख्य सफाई निरीक्षक ब्रहमानंद ने बताया कि अंडरपास में पड़ी गंदगी की शिकायत प्राप्त हुई है। सफाई कर्मियों को भेजकर अंडरपास में साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें