फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यात्रियों को घंटों बस के लिए करना पड़ रहा है इंतजार

विज्ञापन
फोटो16कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार की रात बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा के प्रसिद्ध मुड़िया मेले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कासगंज डिपो से 10 बसें मेले में भेजी गई हैं। हालांकि, इस वजह से डिपो के कई नियमित और लोकल मार्गों पर बसों की भारी कमी हो गई है, जिससे यात्रियों को गंतव्य के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेले के लिए बीते रविवार को तीन और सोमवार शाम को सात अतिरिक्त बसें रवाना की गईं, जिससे कुल 10 बसों को उनकी नियमित ड्यूटी से हटाकर मेले में लगाया गया है। इस व्यवस्था के कारण बदायूं, बरेली और पीलीभीत रूट के यात्रियों को सबसे अधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर घंटों इंतजार कर रहे यात्री अनिल, हरिओम, हरिविलास और नेत्रपाल ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि समयानुसार बसें उपलब्ध न होने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, मेला संपन्न होने के बाद आगामी 30 जुलाई को सभी 10 बसें वापस कासगंज डिपो लौट आएंगी, जिसके बाद सभी लोकल व नियमित मार्गों पर संचालन पूर्ववत कर दिया जाएगा। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों को अधिक असुविधा नहीं होने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर सामान्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें