फोटो36पटियाली में दिव्यांग खिलाड़ी लक्ष्मी शर्मा को सम्मानित करने पहुंचे बसपा पदाधिकारी ।स
पटियाली। गांव ककराला निवासी पैरा एथलीट लक्ष्मी शर्मा ने 20-21 दिसंबर को बरेली के परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में आयोजित 10वीं उत्तर प्रदेश स्टेट पैरा पावर लिफ्टिंग एवं पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 में चार पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
बृहस्पतिवार को बसपा नेता जुनैद मियां ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचकर लक्ष्मी शर्मा को 11 हजार रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। लक्ष्मी ने दिव्यांग होने के बावजूद कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया। उन्होंने लक्ष्मी के जज्बे को सलाम किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रेमपाल सिंह, सुनील कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, रामआसरे, सुमित शाक्य सहित अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।