फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: व्यावसायिक वाहनों में पैनिक बटन और जीपीएस ट्रैकिंग अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यात्रियों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहनों में पैनिक बटन और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य कर दिया है। आपात स्थिति में इस बटन के दबते ही वाहन की लाइव लोकेशन और संकट का अलर्ट सीधे संबंधित नियंत्रण कक्ष तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत मदद पहुंचाने में आसानी होगी। निर्धारित सुरक्षा उपकरणों के अभाव में पुराने वाहनों की फिटनेस जांच और पंजीकरण प्रक्रिया अटक सकती है। एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि जिले में करीब 5,000 व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 1,286 वाहनों में पैनिक बटन लगाया जा चुका है।
नए पंजीकरण के लिए आने वाले वाहनों में यह उपकरण होना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन पुराने वाहनों पर यह नियम लागू है, उनके संचालक समय रहते पैनिक बटन और ट्रैकिंग सिस्टम लगवा लें, अन्यथा उन्हें फिटनेस प्रमाण पत्र और पंजीकरण संबंधी औपचारिकताओं में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें