फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आंवला एकादशी पर कल लगेगी पंचकोसी परिक्रमा

Thu, 26 Feb 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 13 सोरांजी हरि की पौड़ी का फोटो। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक बुधवार को हुई। इसमें 27 फरवरी को आंवला एकादशी पर लगने शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि 27 फरवरी को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की आंवला एकादशी है। इसका विशेष पौराणिक महत्व है। बैठक में पंचकोसी परिक्रमा में परंपरागत वाद्य यंत्र लेकर हरि नाम संकीर्तन करते हुए सुबह 7 बजे वराह घाट से परिक्रमा शुरू करने का निर्णय लिया गया। पंडित ब्रज कुमार गौड़ ने बताया कि 27 फरवरी को रात 12:33 बजे एकादशी का आरंभ होगा। जो उसी दिन रात 10:32 बजे तक रहेगी। अतः 27 फरवरी को उदयातिथि में एकादशी होने के कारण इसी दिन मनाई जाएगी। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा के लिए शुभ समय सुबह 6:48 बजे से 11:08 बजे तक रहेगा। इस दौरान अभिषेक वशिष्ठ, राधे मोहन झा, हरिओम पचौरी, सोमदत्त पाठक, जयप्रकाश त्रिवेदी, शिव वेंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें