फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: षट्तिला एकादशी पर लगेगी पंचकोसी परिक्रमा

Sat, 10 Jan 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो07सोरोंजी में 14 जनवरी की पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों पर चर्चा करते  ब्राह्मण कल्याण सभ
विज्ञापन
सोरोंजी। षट्तिला एकादशी पर 14 जनवरी को शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगेगी। ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक में पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली षट्तिला एकादशी का विशेष महत्व है। यह तिथि 14 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन व्रत रखकर भगवान वराह का पूजन व पंचकोसी परिक्रमा लगाने से मनुष्य अज्ञानता पूर्वक किए गए सभी अपराधों से मुक्त हो जाता है और पुण्यदान देकर स्वर्ग में स्थान पाता है। पं. जय किशन मिश्रा ने कहा कि 13 जनवरी को शाम 3:17 बजे एकादशी आ रही है जो 14 जनवरी को शाम 5:52 तक रहेगी। उदय तिथि में होने के कारण 14 जनवरी को एकादशी मनेगी। इस दिन तिल से बने व्यंजन और गर्म वस्त्रों का दान करने से मनुष्य के सारे संकट दूर होते हैं। बैठक में राधे मोहन झा, अतुल निर्भय, गंगा विष्णु, जयप्रकाश त्रिवेदी, राजकुमार दीक्षित, पंकज मिश्रा, उपेंद्र उपाध्याय, शिवानंद उपाध्याय, विनोद दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें