फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ओलों से धान की फसल बर्बाद, किसानों की मेहनत बेकार

विज्ञापन
फोटो41कासगंज की मंडी परिसर में धान का लदान करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। क्षेत्र में ओलावृष्टि ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार को लगातार काफी देर तक हुई ओलों की बौछारों से खेतों में खड़ी धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई।
विज्ञापन

मोहनपुरा क्षेत्र के रामपुर, अफजलपुर , कांतौर, सलेमपुर पीरौंदा, टीकमपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में ओलों की चोट से बालियों से धान के दाने टूटकर खेतों में बिखर गए। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसान को आशंका है कि फसल की पैदावार प्रभावित होने से उनकी आमदनी में भारी कमी आएगी। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन कराने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



क्या बोले किसान
धान की फसल तैयार करने के लिए खेतों में जुताई, बुवाई, सिंचाई, खाद और कीटनाशकों पर काफी खर्च किया था। ओलावृष्टि ने उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। - रईस खान, किसान, अथैया

खेती में पहले ही लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर परिवार के खर्च और अगली फसल की तैयारी करना मुश्किल है। -धन्नासेठ, किसान, नगरिया


वर्जन :
धान की फसल पक चुकी है। ओलों से खेती में नुकसान की आशंका अधिक हैं। अन्य खरीफ की फसलों में नुकसान हो सकता है। - डॉ. विकास रंजन चौधरी, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें