फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 65 मामलों में 17 का मौके पर निस्तारण

Sat, 04 Apr 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो39कासगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम व एसपी । स्
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके समक्ष 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।जिलाधिकारी के समक्ष इस दौरान अधिक धनराशि के विद्युत बिल आने, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें, जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, उपजिलाधिकारी न्यायिक सुशांत सांवरे, सीओ आंचल चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सहावर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह एवं एएसपी सुशील कुमार के समक्ष राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग से संबंधित 19 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम एसएन त्रिपाठी, सीओ शाहिदा नसरीन, तहसीलदार संदीप चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पटियाली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, एसडीएम न्यायिक आतीश कुमार एवं तहसीलदार रामनयन ने क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।इस दौरान 21 फरियादियों ने अपनी शिकायतों के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें